क्या वह अपने लेपालक भाई से संबंध काट लेगी

11,648

प्रश्न 6102

मेरी सहेली का एक गोद लिया हुआ भाई है जिसने उसकी माँ से दूध नहीं पिया है। जब वह तीन साल का था तो उसकी माँ ने एक गोद लेनेवाली एजेंसी से उसे गोद ले लिया था। उनके बीच कोई रिश्तेदारी नहीं है। यह मुसलमान है और वह भी मुसलमान था लेकिन वह इस्लाम से मुतर्द्द हो गया। वह सदैव उसकी गीबत करता रहता है और उसके बारे में लोगों से झूटी बातें कहता रहता है। क्या वह उससे अपने संबंध काट सकती है क्योंकि वह उसका गोद लिया हुआ भाई है और उनके बीच कोई रिश्तेदारी का संबंध नहीं है?

क्या वह उसे उसके मुर्तद्द हो जाने (यानी इस्लाम धर्म त्याग कर देने) के बाद भी सलाम करेगी ?

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

इस बच्चे का इस परिवार के साथ कोई संबंध नहीं है, न तो वंश का संबंध है और न ही स्तनपान (दूध पिलाने) का संबंध है। इस आघार पर, यादि वह मुकल्लफ (शरीअत के कर्तव्यों के पालन का योग्य) है तो उसके लिए इनके साथ मिश्रण और महारिम की तरफ देखना जायज़ नहीं है, और यह उस स्थिति में है जब वह इस्लाम पर स्थिर रहता, इस बात को छोड़िए कि वह इस्लाम से मुर्तद्द हो चुका है।

अतः उसके लिए उस लड़के से हाथ मिलाना, उसके साथ अकेले रहना, उसके सामने बेपर्दा रहना जायज़ नहीं है क्योंकि वह महरम नहीं है। (प्रश्न संख्या 5538 देखें)।

तथा वह न उससे सलाम करेगी और न ही उसके सलाम का जवाब देगी जब कि वह मुर्तद्द है। हम अल्लाह तआला से प्रश्न करते हैं कि वह सभी को सुरक्षित रखे।

संदर्भ

प्यार और अनैतिकता (व्यभिचार) की ओर ले जाने वाले क़दम
महारिम (महिला के सगे-संबंधी जिनसे उसकी शादी नहीं हो सकती)

स्रोत: 

शैख मुहम्मद सालेह अल-मुनज्जिद

समान विषय

न्यूज़लेटर

इस्लाम प्रश्न और उत्तर वेबसाइट के न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री तक त्वरित पहुँच और ऑफ़लाइन ब्राउज़िंग के लिए

App StoreGoogle Play